जालंधर| सरकार ने काकू अहलुवालिया को पंजाब खादी एवं ग्राम विकास बोर्ड का चेयरमैन बनाया है। बुधवार को जिम्मेदारी मिलने के बाद काकू अहलुवालिया ने कहा कि आम आदमी पार्टी लीडरशिप और सरकार ने उन पर जो भरोसा जताया है, वह उस पर खरा उतरने का पूरा प्रयास करेंगे। उन्होंने कहा कि खादी और ग्राम उद्योग से जुड़े कारीगरों, छोटे उद्यमियों और ग्रामीण युवाओं के हितों के लिए पूरी निष्ठा और ईमानदारी से काम किया जाएगा। काकू अहलुवालिया ने मुख्यमंत्री भगवंत मान, संयोजक अरविंद केजरीवाल, पंजाब प्रभारी मनीष सिसोदिया, केंद्रीय विधानसभा हलका प्रभारी नितिन कोहली और राज बीर सिंह घुमन का आभार जताया है। नितिन कोहली न कहा है कि उनके नेतृत्व में खादी क्षेत्र को नई ऊर्जा मिलेगी, कारीगरों को बेहतर सुविधाएं और सम्मान मिलेगा तथा ग्रामीण इलाकों में रोजगार के नए अवसर पैदा होंगे।


