गणतंत्र दिवस समारोह की राष्ट्रीय परेड और भंगड़ा टीम में सिलेक्ट हुए एलपीयू के विद्यार्थी

जालंधर | एलपीयू के तीन छात्रों को 26 जनवरी, 2026 को नई दिल्ली के कर्तव्य पथ पर होने वाले 77वें राष्ट्रीय गणतंत्र दिवस समारोह में भाग लेने के लिए चुना गया है। जिनमें बीटेक सीएसई, दूसरे वर्ष के अमोद कुमार, बीटेक सीएसई, दूसरे वर्ष के कैडेट सक्षम शर्मा और बीटेक सीएसई, तीसरे वर्ष के कैडेट शुभांग जैमन शामिल हैं। तीनों कैडेट्स ने 100-दिवसीय राष्ट्रीय-स्तरीय प्रशिक्षण शिविर को सफलतापूर्वक पूरा करने के बाद अपनी जगह बनाई। इस के साथ राष्ट्रीय समारोह में एलपीयू के बीए, दूसरे वर्ष के विद्यार्थी पंकज वर्मा को भी कर्तव्य पथ पर भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम का हिस्सा बनने के लिए चुना गया है। वह देश भर से चुने गए 2,500 से अधिक सांस्कृतिक कलाकारों में से एक हैं। जो भंगड़ा कलाकार के रूप में पंजाब की विरासत का प्रतिनिधित्व करेंगे। छात्रों की इस उपलब्धि पर गर्व जताते हुए एलपीयू की प्रो-चांसलर कर्नल डॉ. रश्मि मित्तल ने कहा इन कैडेट्स का चयन उनके ओवरऑल प्रदर्शन, सांस्कृतिक जागरूकता, सामाजिक मुद्दों पर बहस में भागीदारी और अपने-अपने राज्यों की सांस्कृतिक भावना को दिखाने की क्षमता के आधार पर किया गया था। उनकी राष्ट्रीय सेवा के सम्मान में, उन्हें भारत के राष्ट्रपति से प्रतिष्ठित प्रमाण पत्र भी मिलेंगे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *