ये तस्वीर रिंग रोड-2 की है, जहां मुख्य सड़क पर ही ट्रकों की अवैध रूप से पार्किंग की जाती है। टाटीबंध से भनपुरी चौक तक सर्विस रोड सहित मेन रोड पर रोजाना बड़ी संख्या में गाड़ियां सड़क किनारे खड़ी रहती है। जबकि यह बिलासपुर और शहर की ओर आने की मुख्य सड़क है और यहां गाड़ियों का दबाव रहता है। इस रोड पर ट्रकों के लिए कई सशुल्क प्राइवेट पार्किंग स्थल भी हैं। बावजूद इसके चालक सड़क पर ही गाड़ी खड़ी करते हैं।


