शहीद कर्मियों के परिजन राष्ट्रपति निशान अलंकरण से होंगे सम्मानित

भास्कर न्यूज | अंबिकापुर राज्य शासन के एक वर्ष का कार्यकाल पूर्ण होने पर सरगुजा पुलिस विभाग की ओर से एक कार्यक्रम आयोजित कर शहीद पुलिस कर्मियों के परिजनों से मुलाकात कर उनके बारे में जानकारी ली गई। इस दौरान पुलिस विभाग ने शहीद परिजनों का शॉल व श्रीफल देकर सम्मान किया। जिले के कुल 12 शहीद परिवारों से आईजी अंकित गर्ग, कलेक्टर विलास भोस्कर व एसपी योगेश पटेल ने स्वयं व्यक्तिगत रूप से चर्चा कर वर्तमान परिस्थितियों के बारे मे पूछताछ की। साथ ही घर-परिवार के सदस्यों का कुशल क्षेम भी पूछा गया। शहीद परिवारों को किए गए स्वत्वों के भुगतान की जानकारी शहीद पुलिस कर्मियों के परिवारजनों से प्राप्त की गई। 12 शहीद पुलिस कर्मियों के परिवारजनों को सरगुजा भवन अंबिकापुर में ससम्मान दोपहर में भोजन कराकर राष्ट्रपति निशान अलंकरण समारोह में सम्मिलित होने लाइजनिंग अधिकारियों के साथ बस से रायपुर रवाना किया गया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *