सरकार ने भ्रष्टाचार के खिलाफ कार्रवाई कर प्रशासन को पारदर्शी बनाया: रेणुका

भास्कर न्यूज | बैकुंठपुर प्रदेश में भाजपा सरकार के एक साल होने के अवसर पर कलेक्ट्रेट में शनिवार को जिला प्रशासन ने फोटो प्रदर्शनी व प्रेसवार्ता का आयोजन किया। प्रेसवार्ता में भरतपुर-सोनहत विधायक रेणुका सिंह ने सरकार की उपलब्धियों को गिनाया और लोगों के लिए चलाई जा रही योजनाओं की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि सरकार ने भ्रष्टाचार के खिलाफ सख्त कार्रवाई करते हुए प्रशासन को पारदर्शी और तकनीक आधारित बनाया है। सुशासन सुनिश्चित करने के लिए सुशासन व अभिसरण विभाग का गठन किया गया है। नागरिक सेवाओं को डिजिटल माध्यम से सरल बनाने पर जोर दिया गया है। ग्रामीण और किसानों की आर्थिक स्थिति मजबूत हो, इसके लिए राज्य सरकार किसानों से 3100 रुपए प्रति क्विंटल की दर से धान खरीदी कर रही है। महतारी वंदन योजना से 70 लाख महिलाओं को अब तक 6 हजार 530 करोड़ रुपए दिए जा चुके है। प्रदेश में पीएम आवास योजना के तहत 18 लाख आवास निर्माण की मंजूरी दी गई है। युवाओं के लिए रोजगार परक नई उद्योग नीति लागू की गई है। इसमें स्व रोजगार और लघु उद्योगों को बढ़ावा दिया जा रहा है। उन्होंने बताया कि तेन्दूपत्ता संग्रहण की दर 4000 से बढ़ाकर 5500 रुपए प्रति मानक बोरा कर दिया गया। जनजातीय गौरव दिवस के माध्यम से समाज की पहचान दी जा रही हैं। नक्सल अब खात्मे की ओर हैं, जिसके चलते बंद पड़े स्कूलों को फिर से खोला जा रहा हैं और नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में विकास योजनाओं को गति मिल रही हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *