नशा और तम्बाकू मुक्त समाज के लिए शिक्षकों को किया जागरूक

भास्कर न्यूज | अंबिकापुर संत हर केवल शिक्षा महाविद्यालय द्वारा नशा एवं तम्बाकू मुक्त समाज के निर्माण एवं व्यक्तित्व विकास के लिए भावी शिक्षक – शिक्षिकाओं को जागरूक करने के उद्देश्य से मुख्य अतिथि डॉ. शैलेन्द्र गुप्ता और समाजसेवी मंगल पाण्डेय की उपस्थिति में निबंध, रंगोली, पेंटिंग प्रतियोगिता व कार्यशाला हुई। इसमें परामर्श केंद्र सह निर्देशक चिराग सोशल वेलफेयर सोसायटी का भी सहयोग रहा। कार्यक्रम की शुरुआत गणेश भगवान एवं मां सरस्वती के पूजा अर्चना माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। इसके बाद संत हरकेवल शिक्षा महाविद्यालय के प्राध्यापकों ने अतिथियों का स्वागत और सम्मान किया। मंगल पाण्डेय ने कहा कि सरगुजा पुलिस के नेतृत्व में स्वैच्छिक संगठनों, सम्बन्धित विभागों के समन्वय से सरगुजा जिले को नशा मुक्त एवं तम्बाकू मुक्त बनाने के लिए निरंतर हस्तक्षेप किए जा रहे हैं। पॉवर प्वाइंट प्रेजेंटेशन के माध्यम से व्यक्तित्व विकास के महत्वपूर्ण घटकों की जानकारी दी गई।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *