सेंसेक्स 500 अंक चढ़कर 82,450 के स्तर पर पहुंचा:निफ्टी में भी 150 अंक की तेजी, जोमैटो का शेयर 4% तक चढ़ा

शेयर बाजार में आज यानी 22 जनवरी (गुरुवार) को तेजी देखने को मिल रही है। सेंसेक्स 500 अंक से ज्यादा चढ़कर 82,450 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। निफ्टी में भी 150 अंक की तेजी है, ये 25,300 के स्तर पर है। सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 28 में तेजी और सिर्फ 2 में गिरावट देखने को मिल रही है। जोमैटो, एशियन पेंट्स और SBI के शेयरों में 4% तक की तेजी देखने को मिल रही है। ग्लोबल मार्केट में मिला-जुला कारोबार 21 जनवरी को विदेशी निवेशकों ने ₹1,787 करोड़ के शेयर्स बेचे 21 जनवरी को विदेशी निवेशकों( FIIs) ने 1,787.66 करोड़ रुपए के शेयर बेचे हैं। वहीं घरेलू निवेशकों (DII) ने 4,520.47 करोड़ रुपए के शेयर्स खरीदे हैं।
दिसंबर 2025 में FIIs ने कुल ₹34,350 करोड़ के शेयर्स बेचे थे। इस दौरान बाजार को संभाल रहे DIIs ने ₹79,620 करोड़ के शेयर खरीदे थे। कल सेंसेक्स 270 अंक गिरकर बंद हुआ था शेयर बाजार में कल यानी 21 जनवरी (बुधवार) को गिरावट देखने को मिली। सेंसेक्स 270 अंक गिरकर 81,909 के स्तर पर बंद हुआ। निफ्टी भी 75 अंक गिरा, ये 25,157 के स्तर पर बंद हुआ था। कारोबार के दौरान सेंसेक्स में अपने दिन के निचले स्तर 81,124 से 1,000 अंक से ज्यादा और निफ्टी में डे लो 24,919 से 300 अंक से ज्यादा की रिकवरी देखने को मिली। वहीं बैंकिंग शेयरों में आज सबसे ज्यादा बिकवाली देखने को मिली थी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *