ग्रामीणों ने हॉस्पिटल पर लगाया ताला:परिजनों का आरोप- डॉक्टर ने लड़की को फोन नंबर दिए; तीन घंटे चला प्रदर्शन

भरतपुर में ग्रामीणों ने सरकारी हॉस्पिटल पर तालाबंदी कर प्रदर्शन किया। ग्रामीणों का आरोप था कि हॉस्पिटल में तैनात एक डॉक्टर ने 19 साल की लड़की से अश्लील बातें की और अपना नंबर देकर फोन करने को कहा। लड़की ने जाकर जब परिजनों को बताया तो वे आक्रोशित हो गए। मामला 19 जनवरी का है। लड़की की शिकायत पर परिजन और ग्रामीण हॉस्पिटल गए तो पता चला डॉक्टर दो दिन की छुट्टी पर है। इस पर गुरुवार को वे दोबारा हलैना थाना क्षेत्र के हॉस्पिटल पहुंचे तो डॉक्टर नहीं मिला। इसके बाद उन्होंने ताला लगा दिया और प्रदर्शन करने लगे। दादी के साथ दिखाने गई थी लड़की के पिता ने बताया कि खांसी-जुकाम की शिकायत पर उनकी बेटी दादी के साथ हॉस्पिटल गई थी। डॉक्टर ने दादी को ओपीडी से पर्ची लाने का कहा। इसके बाद डॉक्टर ने बेटी से अश्लील बातें की और अपना नंबर दिया। जब वह घर आई तो परिवार के लोगों को इसके बारे में बताया। अगले दिन हॉस्पिटल पहुंचे तो डॉक्टर छुट्टी पर थे। परिजनों का कहना है कि डॉक्टर को फोन किया लेकिन रिसीव नहीं किया। गुरुवार को जब पहुंचे तब भी डॉक्टर नहीं मिला। इस पर आक्रोशित ग्रामीणों ने हॉस्पिटल के मैन गेट पर ताला लगा दिया। घटना की सूचना मिलते ही SDM, तहसीलदार और नायब तहसीलदार तुरंत मौके पर पहुंचे। इसके बाद ग्रामीणों से समझाइश कर 3 घंटे बाद गेट को खुलवाया। फिलहाल अधिकारी ग्रामीणों से बात कर रहे हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *