किशनगढ़बास के महादेव कॉलोनी में वरिष्ठ नागरिकों के अधिकारों पर एक विशेष जागरूकता शिविर आयोजित किया गया। पीएलवी सूरजभान कछवाहा ने बताया कि शिविर का मुख्य उद्देश्य समाज के बुजुर्गों को उनके कानूनी, सामाजिक और नागरिक अधिकारों की विस्तृत जानकारी देना था। वरिष्ठ नागरिकों को वृद्धावस्था पेंशन योजना के तहत आर्थिक सहायता मिलती है। इसके अतिरिक्त, माता-पिता और वरिष्ठ नागरिक भरण-पोषण अधिनियम 2007 के तहत बच्चों पर उनके भरण-पोषण की कानूनी जिम्मेदारी होती है। शिविर में दी गई जानकारी में मुफ्त या रियायती कानूनी सलाह और सहायता, साथ ही रेलवे और बस टिकटों में यात्रा रियायतें शामिल थीं। निशुल्क कानूनी सहायता के तहत मुकदमा दायर करने में सहायता, वकील की सेवाएं और विधिक सलाह जैसी महत्वपूर्ण जानकारी भी शिविर में प्रदान की गई।


