धौलपुर में बजरी से भरा डम्पर पकड़ा:सागरपाड़ा चौकी के सामने किया जब्त, ड्राइवर गिरफ्तार

धौलपुर में चौकी सागरपाड़ा के सामने नाकाबंदी के दौरान गुरुवार सुबह अवैध बजरी से भरा एक डम्पर पकड़ा गया है। मुरैना की ओर से आ रहे इस डम्पर को सुबह करीब 8:30 बजे रोका गया। जांच में डम्पर की ट्रॉली में काली डस्ट की परत के नीचे अवैध रूप से भरी चंबल रेता/बजरी पाई गई। डम्पर ड्राइवर पहचान नीतीश यादव (28) पुत्र उमेशचंद यादव, निवासी सोवनपुर, थाना वेबर, जिला मैनपुरी (उ.प्र.) के रूप में हुई। ड्राइवर के पास रेता परिवहन से संबंधित कोई वैध लाइसेंस, परमिशन, रॉयल्टी या वाहन के कागजात नहीं मिले। पूछताछ में ड्राइवर ने बताया कि डम्पर मालिक सुमित यादव, निवासी इटावा (उ.प्र.) की सहमति से वह यह बजरी ले जा रहा था। उसने यह भी बताया कि वह विष्णु धुरैया पुत्र विजेन्द्र सिंह गुर्जर, निवासी बागथर (हाल निवासी धौलपुर) के साथ मिलकर चंबल नदी के भानपुर घाट से अवैध रेता भरकर बेचने जा रहा था। यह घाट घड़ियाल प्रतिबंधित क्षेत्र में आता है। विष्णु धुरैया पर रेता भरवाने और पुलिस की रेकी करने का भी आरोप है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *