कपूरथला जिले के सुल्तानपुर लोधी रोड स्थित एक राइस सेलर मिल में सोमवार सुबह आग लग गई। धान सुखाने वाले ड्रायर में लगी इस आग की चपेट में आने से लगभग 800 धान की बोरियां जलकर खाक हो गईं, जिससे मिल मालिक को लाखों रुपए का नुकसान हुआ है। यह घटना प्रकाश चंद करोड़ीमल के सेलर में हुई। आग ड्रायर से शुरू होकर तेजी से फैली और पास रखी धान की बोरियों तक पहुंच गई। घटना की जानकारी तुरंत दमकल विभाग को दी गई। दमकल की टीम ने करीब 3 घंटे बाद आग पर काबू पाया। आग बुझाने में जुटी दमकल विभाग की टीम सूचना मिलते ही दमकल विभाग के अधिकारी गुरप्रीत सिंह अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। विभाग से मिली जानकारी के अनुसार, सुबह 10:39 बजे आग लगने की सूचना मिली थी, जिसके बाद 10:40 बजे टीम ने बचाव अभियान शुरू कर दिया। फिलहाल दमकल की दो गाड़ियों ने करीब घंटे से की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। मिल मालिक के अनुसार, इस हादसे में लाखों रुपए के धान का नुकसान हुआ है। फिलहाल, आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है।


