सवाई माधोपुर में तापमान बढ़ा, दिन में धूप से गर्मी:धुंध और कोहरा हुआ कम, आगामी दिनों में बारिश की संभावना

सवाई माधोपुर में अब सर्दी का असर धीरे-धीरे कम होने लगा है। गुरुवार सुबह मौसम साफ नजर आया और दिन में तेज धूप निकलने से लोगों को गर्मी का एहसास हुआ। हालांकि, रात के समय ठंडी हवाओं के कारण गलन अभी बनी हुई है। बीते 24 घंटे में अधिकतम तापमान एक डिग्री सेल्सियस बढ़ा, जिससे मौसम में बदलाव साफ दिखने लगा है। दिन में धूप, रात में ठंड का असर गुरुवार को सवाई माधोपुर में सुबह से ही मौसम साफ रहा। दिन चढ़ने के साथ तेज धूप निकलने लगी, जिससे लोगों को गर्मी महसूस हुई। वहीं शाम ढलने के बाद और रात के समय ठंडी हवाएं चलने से हल्की गलन बनी हुई है। तापमान में लगातार बढ़ोतरी मौसम विभाग के आंकड़ों के अनुसार, सवाई माधोपुर में लगातार तापमान में इजाफा हो रहा है। पिछले 24 घंटे में अधिकतम तापमान में एक डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। सवाई माधोपुर में एक सप्ताह का तापमान आगामी दिनों में मौसम का रुख मौसम विज्ञान केंद्र जयपुर के अनुसार, राज्य में आज से एक सक्रिय वेस्टर्न डिस्टर्बेंस प्रभावी हो रहा है। इसके असर से बादल छाने, आंधी चलने, बिजली चमकने और कई स्थानों पर बारिश होने की संभावना है। विभाग का कहना है कि बारिश का यह दौर इस सप्ताह रुकने वाला नहीं है। इसके बाद एक नया सिस्टम अगले सप्ताह फिर सक्रिय होगा, जिसके प्रभाव से 26 से 28 जनवरी के बीच मौसम में बदलाव आएगा और मावठ की संभावना बन सकती है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *