अलवर के इंदिरा गांधी स्टेडियम में चल रही गणतंत्र दिवस परेड के अभ्यास में पुलिस अफसरों ने एक रिटायर टीचर (स्कूल प्रिंसिपल) को डमी के रूप में पुलिस परेड का निरीक्षण करने जिप्सी पर सवार कर दिया। रिटायर स्कूल प्रिंसिपल दिनेश शर्मा हैं। जो हर साल गणतंत्र दिवस समारोह के कार्यक्रम संचालक भी रहते हैं। पुलिस अधिकारियों ने गुरुवार को अभ्यास के समय जिप्सी पर रिटायर टीचर को खड़ा कर दिया। मामले में अलवर एसपी सुधीर चौधरी का कहना है कि ये सिर्फ डमी के तौर पर खड़े किए गए हैं। ऐसा किया जा सकता है। जबकि एक अन्य अधिकारी का कहना है कि ये पुलिस परेड का निरीक्षण होता है। इसमें किसी पुलिस अधिकारी या जानकार को खड़ा किया जाना ठीक रहता है। वैसे कोई स्पष्ट नियम नहीं है। गणतंत्र दिवस को जिप्सी पर मंत्री होंगे पुलिस के रिटायर अधिकारी मानते हैं कि अभ्यास में डमी के तौर पर जिसे खड़ा किया जाए उसे परेड का ज्ञान होना चाहिए। पुलिस का इंस्पेक्टर लेवल का अधिकारी हो तो ठीक है। वरना इसको लेकर कोई तय नियम नहीं है। पुलिस परेड अभ्यास के दौरान इंदिरा गांधी स्टेडियम में अभ्यास के समय एडिशनल एसपी गोपीनाथ कांबले सहित कई अधिकारियों मौजूद रहे। इसी जिप्सी पर गणतंत्र दिवस के दिन सरकार के मंत्री परेड की सलामी लेंगे ASP बोले परेड का ज्यादा आकर्षण होता है परेड की तैयारियों को देखने गए एएसपी गोपीनाथ शरण कांबले ने कहा कि गणतंत्र दिवस पर परेड का आकर्षण ज्यादा होता है। जिसकी तैयारी अलवर के स्टेडियम में जारी है। जिसमें पुलिस, आरएसी व होमगार्ड के जवान अभ्यास में लगे हैं। तीन चार दिन से अभ्यास जारी है, यह 25 जनवरी तक चलेगा। यहां 9 प्लाटून रिहर्सल में लगी हैं। हमारी कोशिश रहेगी कि अच्छी परेड हो। वन मंत्री संजय शर्मा करेंगे ध्वाजारोहण अलवर के इंदिरा गांधी स्टेडियम में होने वाले ध्वजारोहण कार्यक्रम में वन राज्य मंत्री संजय शर्मा मुख्य अतिथि होंगे। पिछले दो साल से वन मंत्री ही परेड की सलामी लेते आए हैं।


