नींद की झपकी से पलटा ऑयल से भरा टैंकर:सड़क पर बहा रिफाइंड ऑयल, बच्चे बोतलों में भरकर ले गए

शहर में बुधवार रात एक बड़ा हादसा हो गया,जब रिफाइंड ऑयल से भरा एक टैंकर ड्राइवर को नींद की झपकी आने से बेकाबू होकर पलट गया। हादसा हाईवे पर गोशाला के पास हुआ। दुर्घटना में टैंकर ड्राइवर चोटिल हो गया, वहीं टैंकर से सड़क पर भारी मात्रा में खाद्य तेल फैल गया। कोतवाली थाने के ASI जगदीश कुमार ने बताया कि टैंकर बड़ोदरा से रिफाइंड ऑयल भरकर (गया) बिहार जा रहा था। देर रात वाहन चलाते समय ड्राइवर को नींद की झपकी आ गई, जिससे टैंकर बेकाबू होकर पलट गया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और रात में क्रेन की सहायता से टैंकर को सड़क किनारे करवाकर यातायात सुचारू किया गया। गुरुवार सुबह बड़ी क्रेन मंगवाकर टैंकर को सीधा खड़ा किया गया। बोतलों में भरकर ले गए तेल हादसे के बाद सड़क पर फैले खाद्य तेल को देखकर गुरुवार सुबह कई बच्चे बोतलों में भरकर तेल ले जाते नजर आए। वहीं घायल ड्राइवर उपचार से पहले ही मौके से फरार हो गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *