अयोध्या में श्रीराम जन्मभूमि मंदिर निर्माण के दो वर्ष पूरे होने के अवसर पर गांधी पार्क में एक भव्य कार्यक्रम और विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। इस अवसर पर राजस्थान के गृह राज्य मंत्री जवाहर सिंह बेड़म ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। मंदिर निर्माण की दूसरी वर्षगांठ के उपलक्ष्य में आयोजित इस भंडारे में हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। यह आयोजन क्षेत्र के राम भक्तों के लिए उत्साह और भक्ति का केंद्र बना रहा।राज्य मंत्री जवाहर सिंह बेड़म ने स्वयं अपने हाथों से श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया। इस अवसर पर आयोजन समिति के कई सदस्य मौजूद रहे। इनमें नगर पालिका के पूर्व अध्यक्ष रामावतार मित्तल, अध्यक्ष राजू खंडेलवाल, श्रीचंद मित्तल, दिनेश बंसल, हरिओम दीक्षित, बिल्लू मित्तल, गणेश बंसल, सतीश मित्तल, टीटू प्रधान, हुकम गुर्जर, सौरभ मित्तल, कैलाश मित्तल, संजय सिंघल, भानु सोनी और अनिल सराफ शामिल थे।


