होशियारपुर में प्राइवेट स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी:गणतंत्र दिवस पर बच्चों को नहीं भेजने की चेतावनी, सीएम-पूर्व सीएम की फोटो पोस्ट

होशियारपुर जिले के टांडा उड़मुड़ इलाके के कई निजी स्कूलों को बुधवार सुबह ईमेल के जरिए बम से उड़ाने की धमकी मिली है। इन ईमेल में स्कूलों को चेतावनी दी गई है कि वे 26 जनवरी को होशियारपुर में होने वाले गणतंत्र दिवस समारोह में अपने बच्चों को न भेजें। धमकी भरे इन ईमेल के बाद टांडा इलाके के सभी स्कूलों में दहशत का माहौल है। स्कूल प्रशासन, छात्र और पेरेंट्स काफी डरे हुए हैं। ईमेल में पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान और पूर्व मुख्यमंत्री बेअंत सिंह की तस्वीरें भी पोस्ट की गई थीं। प्रशासन पूरी तरह अलर्ट इन ईमेल की जानकारी मिलते ही जिला पुलिस प्रशासन पूरी तरह हरकत में आ गया है। पुलिस इन धमकियों की गंभीरता से जांच कर रही है। बता दे कि यह धमकी ऐसे समय में आई है जब कुछ दिन पहले ही अमेरिका में बैठे आतंकवादी गुरपतवंत पन्नू ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो जारी किया था मुख्यमंत्री को भी मिल चुकी धमकी इस वीडियो में उसने होशियारपुर जिले का नाम लेते हुए गणतंत्र दिवस पर पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान को बम से उड़ाने की धमकी दी थी, यदि वे होशियारपुर में झंडा फहराते हैं।पन्नू ने यह भी कहा था कि खालिस्तानी समर्थक होशियारपुर पहुंच चुके हैं और 26 से 29 जनवरी तक दिल्ली जाने वाली किसी भी ट्रेन को उड़ाया जा सकता है, जिसका आरोप खालिस्तानी समर्थकों पर लगेगा। ट्रेनों में यात्रा न करने की अपील उसने सिख संगत से इस अवधि में दिल्ली जाने वाली ट्रेनों में यात्रा न करने की अपील की थी और 26 जनवरी को विजय चौक पर खालिस्तानी झंडा फहराने की बात कही थी।पन्नू के इस धमकी भरे वीडियो के सामने आने के बाद से ही आईएफबी, इंटेलिजेंस डिपार्टमेंट, जीआरपी पुलिस, आरपीएफ पुलिस और पंजाब पुलिस की टीमें मामले की जांच कर रही थीं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *