अलवर कांग्रेस में अल्पसंख्यक विभाग की नई-कार्यकारिणी बनाने की तैयारी:जानिए उपाध्यक्ष और महासचिव समेत कौनसे पदों के लिए आवेदन मांगे गए

अलवर में कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग की कार्यकारिणी भंग होने के बाद नवनियुक्त जिलाध्यक्ष एमडी शाहुन खान ने गुरुवार दोपहर 1 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस कर नई कार्यकारिणी के गठन के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। उन्होंने बताया- अल्पसंख्यक विभाग की 41 सदस्यीय जिला कार्यकारिणी का गठन किया जाएगा, जिसकी पूरी प्रक्रिया 7 दिनों में पूरी कर ली जाएगी। एमडी शाहुन खान ने बताया- नई कार्यकारिणी में उपाध्यक्ष, महासचिव, सचिव, ब्लॉक अध्यक्ष सहित विभिन्न पद शामिल होंगे। कांग्रेस पार्टी की विचारधारा में विश्वास रखने वाला कोई भी कार्यकर्ता अपना बायोडाटा देकर आवेदन कर सकता है, जिस पर रायशुमारी के बाद अंतिम मुहर लगाई जाएगी। अच्छा प्रदर्शन करने वालों की सीनियर नेताओं से पैरवी होगी उन्होंने कहा- आगामी निकाय चुनावों को देखते हुए प्रत्येक ब्लॉक स्तर पर अल्पसंख्यक विभाग की कार्यकारिणी गठित की जाएगी। ताकि संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत किया जा सके। शाहुन खान ने यह भी स्पष्ट किया कि जिन पदाधिकारियों का कार्य प्रदर्शन बेहतर रहेगा। जो निकाय चुनाव में दावेदारी प्रस्तुत करेंगे, उनके लिए पार्टी के वरिष्ठ नेताओं से पैरवी भी की जाएगी। एमडी शाहुन खान ने बताया कि यह पूरा संगठनात्मक कार्य अल्पसंख्यक विभाग के प्रदेश अध्यक्ष चौपदार तथा पूर्व केंद्रीय मंत्री भंवर जितेंद्र सिंह व नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली के नेतृत्व में किया जाएगा। उन्होंने कार्यकर्ताओं से अधिक से अधिक संख्या में आवेदन करने की अपील करते हुए कहा कि आवेदनों पर बायोडाटा के आधार पर विचार कर योग्य लोगों को कार्यकारिणी में जिम्मेदारी सौंपी जाएगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *