झालावाड़ में होंगे 13.5 करोड़ के विकास कार्य:45 वार्डों में सड़कें और नालियां सुधरेंगे; तीन महीने में बदलेगी शहर की सूरत

झालावाड़ नगर परिषद ने शहर के 45 वार्डों में 13.5 करोड़ रुपए के विकास कार्यों के लिए टेंडर जारी किए हैं। इन कार्यों में सड़क निर्माण, नाली निर्माण, इंटरलॉकिंग और धार्मिक स्थलों का विकास शामिल है। इन परियोजनाओं को अगले तीन माह में पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। नगर परिषद सभापति प्रदीप सिंह राजावत ने एक प्रेस वार्ता में बताया कि इन कार्यों के तहत सीसी सड़कें, नालियां, सार्वजनिक पार्क, सामुदायिक भवन, नया तालाब और मुक्तिधाम का निर्माण किया जाएगा। इसके अतिरिक्त, शहर की टूटी हुई सड़कों की मरम्मत भी की जाएगी। सभापति राजावत ने जानकारी दी कि झालावाड़ शहर में आम जनता और वार्ड पार्षदों द्वारा लगातार सड़कों, नालों और अन्य विकास कार्यों की मांग की जा रही थी। इसी के मद्देनजर, नगर परिषद ने विशेष रूप से आवश्यक कार्यों का सर्वेक्षण कराया और उन्हें टेंडर प्रक्रिया में शामिल किया। शहर की प्रकाश व्यवस्था सुधारने के लिए भी कदम उठाए जा रहे हैं। सभापति ने बताया कि कई गलियों में अंधेरा होने की शिकायतें मिलने के बाद 600 से अधिक एलईडी लाइटें मंगवाई गई हैं। इन्हें गलियों और प्रमुख चौराहों पर लगाया जाएगा, जिससे रात के समय सार्वजनिक प्रकाश व्यवस्था बेहतर होगी। पार्षद इनाम जफर ने इस अवसर पर मीडिया से शहर में होने वाले इन विकास कार्यों में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाने का आग्रह किया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *