नारनौल से होकर गुजरने वाली 2 ट्रेनें रहेंगी रद्द:एक का मार्ग बदला और एक रेगुलेट, स्टेशन यार्ड में ब्रिज कार्य के चलते फैसला

नारनौल स्टेशन यार्ड में ब्रिज संख्या 136 पर आरसीसी बॉक्स डालने का कार्य किया जाएगा। यह काम उत्तर पश्चिम रेलवे के जयपुर मंडल के अंतर्गत फुलेरा–रींगस–रेवाड़ी रेलखंड पर किया जा रहा है। निर्माण कार्य को सुरक्षित तरीके से पूरा करने के लिए रेलवे प्रशासन ट्रैफिक ब्लॉक लेगा। उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी शशि किरण ने बताया कि यात्रियों की असुविधा कम करने के लिए रेल सेवाओं में आवश्यक बदलाव पहले ही कर दिए गए हैं। यात्रियों से अपील है कि यात्रा से पहले अपनी ट्रेन की स्थिति की जानकारी जरूर प्राप्त कर लें। निर्माण कार्य के चलते प्रारंभिक स्टेशन से चलने वाली दो रेल सेवाएं रद्द रहेंगी। गाड़ी संख्या 19619 फुलेरा–रेवाड़ी और गाड़ी संख्या 19620 रेवाड़ी–फुलेरा रेल सेवा 29 जनवरी 2026 को रद्द रहेगी। इसका मार्ग रहेगा परिवर्तित इसके अतिरिक्त एक लंबी दूरी की ट्रेन को परिवर्तित मार्ग से चलाया जाएगा। गाड़ी संख्या 22949 बांद्रा टर्मिनस–दिल्ली सराय रेलसेवा, जो 28 जनवरी 2026 को बांद्रा टर्मिनस से प्रस्थान करेगी, अपने निर्धारित मार्ग फुलेरा–रींगस–रेवाड़ी के स्थान पर फुलेरा–जयपुर–अलवर–रेवाड़ी मार्ग से संचालित होगी। परिवर्तित मार्ग में यह ट्रेन जयपुर, गांधीनगर जयपुर, दौसा, बांदीकुई एवं अलवर स्टेशनों पर ठहराव करेगी। ये ट्रेन रहेगी रेगुलेट वहीं गाड़ी संख्या 22950 दिल्ली सराय–बांद्रा टर्मिनस रेलसेवा, जो 29 जनवरी 2026 को दिल्ली सराय से रवाना होगी, जयपुर मंडल क्षेत्र में लगभग 25 मिनट तक रेगुलेट रहेगी। रेलवे प्रशासन ने यात्रियों से सहयोग की अपील करते हुए कहा है कि यह कार्य भविष्य में रेल संचालन की सुरक्षा और सुविधा को बेहतर बनाने के लिए किया जा रहा है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *