चोरी के मामले में खुलासा नहीं होने पर ग्रामीण नाराज:कोटपूतली-बहरोड़ के लड़काबास में 10 दिन पहले हुई थी वारदात; जल्द कार्रवाई की मांग की

कोटपूतली-बहरोड़ में प्रागपुरा थाना क्षेत्र के ग्राम लड़काबास में 10 दिन पहले रामनिवास के घर हुई चोरी का मामला अभी तक नहीं सुलझा है। इससे ग्रामीणों में भारी आक्रोश है। सरपंच मदन यादव के नेतृत्व में ग्रामीणों ने थाना अधिकारी से मिलकर चोरी के जल्द खुलासे की मांग की। ग्रामीणों ने एडिशनल एसपी से बात की ग्रामीणों ने थाना अधिकारी को मामले से अवगत कराया। इस दौरान एडिशनल एसपी नाजीम खान और डीएसपी उमेश निठारवाल जैसे उच्च अधिकारियों से भी फोन पर बातचीत की गई। ग्रामीण डॉ. सुरेंद्र यादव ने बताया- आमजन में इस मामले को लेकर गहरा आक्रोश है। हम चाहते हैं कि पुलिस जल्द से जल्द इस मामले को सुलझाए। हमने थाना अधिकारी को 10 दिन का समय दिया है और उम्मीद है कि वे जल्द ही इसका खुलासा करेंगे। ग्रामीणों ने पुलिस को दी चेतावनी ग्रामीणों ने चेतावनी दी कि यदि जल्द ही चोरी का खुलासा नहीं होता है तो वे आगे की कार्रवाई के लिए मजबूर होंगे। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और इसका खुलासा करने का आश्वासन दिया है। इस मौके पर डॉ. सुरेंद्र यादव, रामनिवास यादव, जीएसएस अध्यक्ष किशन चौरिया, उपसरपंच कैलाश, सुरेश सैनी, विकास यादव, विक्रम, जयराम, भागीरथ लाठा, ओमप्रकाश और मुकेश सहित कई ग्रामीण मौजूद रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *