ट्रैक्टर रैली के दौरान पथराव के बाद पुलिस हुई सख्त:सूरवाल थाने में उपद्रवियों के खिलाफ दो एफआईआर दर्ज

सवाई माधोपुर के अजनोटी में बुधवार को ट्रैक्टर रैली के दौरान हुए पथराव को लेकर अब पुलिस एक्शन में नजर आ रही है। पुलिस ने पुलिसकर्मियों पर पथराव करने वाले और ट्रैक्टर चढ़ाने का प्रयास करने वाले आंदोलनकारियों के खिलाफ सुरवाल थाने में दो अलग अलग एफआईआर दर्ज की है। उपद्रव मचाने वालों की पहचान कर दर्ज की एफआईआर SP अनिल कुमार बेनीवाल ने बताया कि डूंगरी बांध रद्द करो संघर्ष समिति की ओर से बुधवार को ट्रैक्टर रैली निकालने के बाद अजनोटी में आमसभा आयोजित की गई थी। इसी दौरान कुछ उपद्रवी लोग जबरन ट्रैक्टर लेकर कलेक्ट्रेट की तरफ कूंच करने लगे, जब पुलिस ने उन्हें रोकने का प्रयास किया तो उग्र आंदोलनकारियों ने पुलिसकर्मियों पर ट्रैक्टर चढ़ाने का प्रयास किया और पुलिस पर पथराव शुरू कर दिया । आंदोलनकारियों की ओर से किए गए पथराव में करीब आधा दर्जन पुलिसकर्मियों को चोटें आई। वहीं पुलिस के कई वाहन भी क्षतिग्रस्त हो गए। ऐसे में अब पुलिस की ओर से माहौल बिगाड़ने वाले व पुलिस पर पथराव करने वाले आंदोलनकारियों के खिलाफ सूरवाल थाने में दो अलग अलग एफआईआर दर्ज की गई है। एक एफआईआर में करीब 25 लोगों की पहचान कर नामजद किया गया है। वहीं दूसरी एफआईआर में 40 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। SP बेनीवाल ने बताया कि ट्रैक्टर रैली और आमसभा से पूर्व पुलिस व प्रशासन की संघर्ष समिति से जुड़े लोगों से बातचीत हुई थी। जिसमें संघर्ष समिति ने शांतिपूर्ण ट्रैक्टर रैली निकालने का आश्वासन दिया था,लेकिन जिस तरह से ट्रैक्टर रैली के बाद आयोजित आमसभा के दौरान अचानक माहौल बदला और आंदोलनकारियों ने पुलिस पर पथराव कर दिया। SP ने बताया कि इस तरह की घटना को किसी भी सूरत में बर्दास्त नही किया जाएगा और अब पुलिस पर पथराव करने वाले आंदोलनकारियों के खिलाफ़ सख्त कार्रवाई की जाएगी ।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *