NSFDC के अध्यक्ष राजेंद्र कुमार भरतपुर पहुंचे:कहा- 1 करोड़ लोगों के वित्त और विकास की जिम्मेदारी मेरे ऊपर, अनुजा निगम से लोन में किये बदलाव

राजस्थान राज्य अनुसूचित जाति वित्त एवं विकास आयोग के अध्यक्ष राजेंद्र कुमार नायक आज भरतपुर पहुंचे। उन्होंने डीग के कई इलाकों का भी दौरा दिया और, लोगों की स्थिति जानी। इस दौरान उन्होंने कहा कि जो लोग अनुजा निगम से लोन लेते हैं उनकी स्थिति लोन चुकाने की नहीं होती। इसलिए हमारी सरकार ने उनके लिए एक व्यक्ति की है। अगर वह एक एकमुश्त राशि भरते हैं तो, उन्हें ब्याज और पेनल्टी नहीं देनी होगी। लोगों की समस्याओं का होगा निस्तारण राजस्थान राज्य अनुसूचित जाति वित्त एवं विकास आयोग के अध्यक्ष राजेंद्र कुमार नायक ने कहा कि राजस्थान में 1 करोड़ 10 लाख SC के लोग रह रहे हैं। उनके वित्त और विकास की जिम्मेदारी मेरे ऊपर है। इसलिए मैं पूरे राजस्थान में जा रहा हूं। वहां पर पार्टी और अन्य लोगों से मुलाकात कर रहा हूं। हम सभी लोगों के विकास के लिए काम कर रहे हैं। SC और नॉन SC के लोगों की समस्याएं मेरे सामने आई है। उनका जल्द निस्तारण किया जाएगा। 5 तीर्थ के लिए बीजेपी ने फ्री चलाई बसें राजेंद्र कुमार नायक ने बताया कि बाबा साहब भीम राव अंबेडकर के जन्म से सम्बंधित जो 5 तीर्थ हैं। वहां के लिए हमारी सरकार ने फ्री बस सेवा कर दी है। अनुजा निगम से लोन लेने वाले लोगों की ऐसी स्थिति नहीं हैं कि वह पूरे लोन को चुका पाए। इसलिए हमारी सरकार ने निर्णय लिया अगर लॉन लेने वाला व्यक्ति एकमुश्त लॉन की राशि जमा करवा देता है उसका पूरा ब्याज माफ़ कर दिया जाएगा। साथ ही पेनल्टी भी माफ़ कर दी जाएगी। डीग कलेक्टर से करेंगे मुलाक़ात SC तबका शिक्षा से जुड़ा हुआ नहीं है। इंडिया में गरीबी की रेखा से नीचे जो लोग रह रहे हैं। ऐसे लोगों को दो वक्त की रोटी भी नहीं मिल पा रही है। इसलिए उनके कल्याण के लिए जो योजनाएं बनाई गई हैं। इसके लिए मैं रिमोटेस्ट एरिया में जा रहा हूं। डीग के दौरे के बाद अब डीग कलेक्टर से मुलाकात की जाएगी। जिससे उन्हें लोगों की स्थिति से अवगत करवाया जा सके।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *