सलूम्बर पुलिस ने अवैध परिवहन के खिलाफ की कार्रवाई:गींगला में अवैध बजरी डंपर जब्त, ड्राइवर गिरफ्तार

सलूम्बर पुलिस ने अवैध बजरी खनन और परिवहन के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। गींगला थाना क्षेत्र में रात्रि गश्त के दौरान पुलिस ने बजरी से भरे एक डम्पर को जब्त कर उसके ड्राइवर को गिरफ्तार किया। यह कार्रवाई जिला पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार यादव के निर्देश पर की गई। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रतन चावला के सुपरविजन और वृत्ताधिकारी सलूम्बर हेरम्ब जोशी के मार्गदर्शन में थानाधिकारी धर्मेन्द्रसिंह वाघेला के नेतृत्व में इस अभियान को अंजाम दिया गया। पुलिस के अनुसार, 21 जनवरी 2026 की रात करीब 9:46 बजे एएसआई जीवतराम मय जाप्ता संध्याकालीन गश्त पर थे। पिपीया क्षेत्र में मुखबिर से सूचना मिली कि एक डम्पर अवैध रूप से नदी से बजरी चोरी कर गुडैल की ओर से फीला-बम्बोरा की तरफ ले जा रहा है। इस सूचना पर पुलिस टीम ने तुरंत कार्रवाई करते हुए फीला-बम्बोरा रोड पर निजी स्कूल के पास रात करीब 10:15 बजे नाकाबंदी शुरू की। लगभग 10:30 बजे गुड़ैल की ओर से आते एक डम्पर को रोका गया। जांच के दौरान डम्पर पर कोई रजिस्ट्रेशन नंबर अंकित नहीं पाया गया और वह बजरी से भरा हुआ था। चालक से वैध दस्तावेज मांगे जाने पर वह कोई कागजात प्रस्तुत नहीं कर सका। पुलिस ने बताया कि माननीय एनजीटी, नई दिल्ली और उच्चतम न्यायालय के आदेशानुसार जयसमंद कैचमेंट एरिया में बजरी खनन एवं परिवहन पूर्णतः प्रतिबंधित है। इसके बावजूद अवैध रूप से बजरी का परिवहन किया जा रहा था। जब्त किया गया डम्पर अशोका लेलैंड कंपनी का था, जिसमें लगभग 40 टन अवैध बजरी भरी हुई थी। चालक की पहचान राजु उर्फ राजेन्द्र मीणा (28 वर्ष) निवासी फुसरिया, थाना खेरोदा, जिला उदयपुर के रूप में हुई। आरोपी के पास ड्राइविंग लाइसेंस, वाहन की आरसी या बीमा से संबंधित कोई दस्तावेज नहीं थे। इस कार्रवाई में एएसआई जीवतराम, कॉन्स्टेबल शोभाराम और कॉन्स्टेबल उमेश पाटीदार की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *