अवैध खनन पर आंगई पुलिस का शिकंजा:पत्थर ब्लॉक से भरा ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त, मौके से फरार ड्राइवर की तलाश

जिला पुलिस अधीक्षक विकास सांगवान के निर्देश पर अवैध खनन के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत आंगई पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने गुरुवार को अवैध पत्थर ब्लॉक से भरा एक ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त किया है। यह कार्रवाई आंगई थाना क्षेत्र के खान-धांद रोड पर की गई। पुलिस टीम ने बिना नंबर के ट्रैक्टर को अवैध रूप से पत्थर ब्लॉक का परिवहन करते हुए पकड़ा। ट्रैक्टर ड्राइवर मौके से फरार हो गया, जिसकी तलाश जारी है। इस संबंध में थाना आंगई में मामला दर्ज कर अनुसंधान शुरू कर दिया गया है। यह कार्रवाई महानिरीक्षक पुलिस, भरतपुर रेंज कैलाश चंद्र विश्नोई के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (एडीएफ) बाड़ी कमल कुमार जांगिड और वृत्ताधिकारी सरमथुरा नरेंद्र कुमार मीणा के सुपरविजन में हुई। थानाधिकारी कृपाल सिंह (उपनिरीक्षक) के नेतृत्व में पुलिस टीम ने इस कार्रवाई को अंजाम दिया। टीम में हेड कॉन्स्टेबल जगदीश प्रसाद, राकेश कुमार, कॉन्स्टेबल सतेंद्र कुमार और हरिओम शामिल थे। पुलिस अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि अवैध खनन के विरुद्ध यह अभियान निरंतर जारी रहेगा। दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *