राजसमंद के एमडी गांव में गुरुवार को विराट हिंदू सम्मेलन पर शोभायात्रा निकाली गई। सम्मेलन के तहत महंतों के सानिध्य में कलश यात्रा और शोभायात्रा का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में महिला-पुरुष श्रद्धालुओं ने डांस किया। शोभायात्रा बालाजी मंदिर स्टेशन से शुरू हुई, जो एमडी के द्वारकाधीश मंदिर के समीप से होती हुई आगे बढ़ी। वहीं नांदोली गांव के चौराहे से कलश यात्रा प्रारंभ होकर भटखेड़ा होते हुए एमडी गांव के द्वारकाधीश मंदिर चौराहा पहुंची, जहां दोनों यात्राओं का भव्य संगम हुआ। शोभायात्रा के दौरान मार्ग में जगह-जगह ग्रामीणों द्वारा पुष्पवर्षा कर श्रद्धालुओं का स्वागत किया गया। दोपहर करीब 2 बजे शोभायात्रा सूर्याेदय पब्लिक स्कूल, एमडी पहुंची, जहां गरुड़ शेखर आश्रम के महंत अवधूत चरण महाराज एवं मैगटीया आश्रम की श्रीकृष्णा दीदी सहित संत-महात्माओं के सानिध्य में धर्मसभा आयोजित हुई। धर्मसभा के दौरान हनुमान चालीसा पाठ किया गया। प्रभु श्रीराम के जयकारों से परिसर गूंज उठा। इस अवसर पर एमडी सहित आसपास के गांवों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे। अब देखिए, शोभायात्रा से जुड़ी PHOTOS…


