पाली में एक शराबी पति द्वारा अपनी 23 साल की गर्भवती पत्नी की बेहरमी से पीटने का मामला सामने आया है। घायल पत्नी का कसूर बस इतना था कि उसने अपने शराबी पति को पैरों में पहनी चांदी की पायल देने से इनकार कर दिया। इससे नाराज होकर उनसे गर्भवती पत्नी को बेरहमी से पीट डाला। जिसे इलाज के लिए पाली के बांगड़ हॉस्पिटल लाया गया। घटना जालोर जिले के भाद्राजून थाना क्षेत्र के निंबला गांव की है। 7 माह की गर्भवती गुड़िया को बुधवार शाम को इलाज के लिए पाली के बांगड़ हॉस्पिटल लाया गया। जहां उसने बताता कि उसका पति शराबी है और कम कमाता है। उसने पैरों में पहनी चांदी की पायल खोल कर देने को कहा ताकि उन्हें बेच कर वह शराब पी सके। उसने देने से इनकार किया तो लाठी और लात घुसो से मारपीट कर उसे घायल कर दिया। घायल के पीहर पक्ष के लोगों को इसकी जानकारी हुई हो उसे इलाज के लिए पाली के बांगड़ हॉस्पिटल लाए। घायल महिला करीब 7 माह की गर्भवती है। इसे में महिला रोग विशेषज्ञ सुमन चौधरी ने उसकी जांच की ताकि पता चल सके कि उसके पेट में पल रहे शिशु को किसी तरह की गंभीर चोट तो नहीं आई। गनीमत रही कि मारपीट की इस घटना में महिला के पेट में पल रहे शिशु को किसी तरह की चोट नहीं आई। करीब 3 साल पहले महिला की शादी हुई थी। वर्तमान में उसके एक 10 माह की बेटी भी है।पुलिस मामले की जांच में जुटी है।


