कुलथाना मंडल में 25 जनवरी को हिन्दू सम्मेलन:हिंदू धर्म सभा भी होगी, कार्यकर्ता बांट रहे निमंत्रण

कुलथाना मंडल में 25 जनवरी को विराट हिन्दू सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा। पदाधिकारी आनंद कुमावत ने बताया कि इस सम्मेलन में ओजस्वी वक्ता मनोज कश्यप, स्वामी बोधानन्द और बागेश्वर धाम के परम शिष्य महंत परमेश्वर दास महाराज सहित कई संत-महात्मा शामिल होंगे। आयोजन का मुख्य उद्देश्य हिन्दू समाज में एकता, सामाजिक समरसता और सांस्कृतिक चेतना को मजबूत करना है। तैयारियों के तहत कुलथाना में कार्यकर्ताओं की टोलियां घर-घर जाकर हिन्दू समाज के लोगों को सम्मेलन में शामिल होने के लिए निमंत्रण दे रही हैं। हिन्दू धर्म सभा का आयोजन होगा विराट हिन्दू सम्मेलन के दौरान एक विशाल हिन्दू धर्म सभा का आयोजन होगा, जिसमें संतों के प्रवचन और विचार प्रस्तुत किए जाएंगे। इसके बाद “एक संगत, एक पंगत” की भावना के साथ सामूहिक भोजन प्रसादी का आयोजन किया जाएगा। आयोजकों का अनुमान है कि इस अवसर पर 5 हजार से 7 हजार तक हिन्दू समाज के लोग एक साथ बैठकर भोजन ग्रहण करेंगे। सम्मेलन का मुख्य उद्देश्य जाति-पात से ऊपर उठकर हिन्दू समाज को एक सूत्र में बांधना है। आयोजकों ने बताया कि इस आयोजन के माध्यम से “जात-पात की दीवारें तोड़ो” और “हिन्दू-हिन्दू भाई-भाई” का संदेश जन-जन तक पहुंचाया जाएगा। अंतिम चरण में तैयारियां आयोजन समिति ने क्षेत्रवासियों से अधिक से अधिक संख्या में सम्मेलन में पहुंचकर कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की है। कुलथाना मंडल सहित आसपास के क्षेत्रों में व्यापक जनसंपर्क अभियान चलाया जा रहा है और तैयारियां अंतिम चरण में हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *