डूंगरपुर में हिंदू सम्मेलन में गूंजे जय श्रीराम के जयकारे:शोभायात्रा में भगवान श्रीराम की झांकी, धर्मध्वजा लेकर शामिल हुए बच्चे

डूंगरपुर में गुरुवार को राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शताब्दी वर्ष और अयोध्या में श्रीराम मंदिर के दो साल पूरे होने के उपलक्ष्य में हिंदू सम्मेलन का आयोजन किया गया। इस अवसर पर शहर के हाउसिंग बोर्ड माताजी चौक से एक भव्य शोभायात्रा निकाली गई, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। शोभायात्रा में भगवान श्रीराम की आकर्षक झांकी सजाई गई थी। बच्चे धर्मध्वजा लेकर शोभायात्रा में शामिल हुए, जबकि कुछ बच्चे घोड़ों पर सवार होकर धर्मध्वजा लिए चल रहे थे। पूरे मार्ग में ‘जय श्रीराम’ के जयकारे गूंजते रहे। सुबह से ही शिवाजी नगर माताजी चौक में सम्मेलन की तैयारियां चल रही थीं, जहां एक आकर्षक पंडाल सजाया गया था। शाम को बड़ी संख्या में महिला, पुरुष और बच्चे भगवा कपड़े पहनकर एकत्रित हुए। गाजे-बाजे के साथ शोभायात्रा माताजी चौक से रवाना हुई। यह शोभायात्रा हाउसिंग बोर्ड की विभिन्न कॉलोनियों तथा गलियों से होते हुए वापस मंदिर परिसर पहुंची। इस दौरान भक्त भगवान श्रीराम के जयकारे लगाते हुए उत्साह से नाचते रहे। मंदिर परिसर में आयोजित हिंदू सम्मेलन में हिंदू समाज के इतिहास और भगवान श्रीराम को लेकर प्रेरक उद्बोधन दिए गए। वक्ताओं ने हिंदू समाज की एकजुटता पर विशेष जोर दिया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *