मोबाइल-शॉप में शटर तोड़ चोरी करने वाली गैंग का खुलासा:पुलिस ने 1500 KM पीछा कर किए 4 आरोपी गिरफ्तार; 10 लाख के मोबाइल बरामद

पुलिस थाना मालपुरा गेट ने मोबाइल दुकानों में शटर तोड़कर नकबजनी करने वाली एक शातिर अंतरराज्यीय गैंग का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने करीब 1500 किलोमीटर तक पीछा कर चार आरोपियों को गिरफ्तार करते हुए उनके कब्जे से करीब 10 लाख रुपए मूल्य के मोबाइल फोन, एसेसरीज व नकदी बरामद की है। बता दें कि चारों आरोपियों ने 14 जनवरी की देर रात बाबा रामदेव मार्केट, मालपुरा गेट स्थित मोबाइल दुकान में हुई चोरी की वारदात को अंजाम दिया था। चोर दुकान से विभिन्न कंपनियों के मोबाइल फोन, मोबाइल एसेसरीज व नकदी चोरी कर फरार हो गए थे। चोरी की वारदात के बाद पीड़ित मयुर हेमनानी ने थाना मालपुरा गेट में रिपोर्ट दर्ज करवाई। मामले की गंभीरता को देखते हुए थाना मालपुरा गेट थानाधिकारी उदयभान यादव के नेतृत्व में एक विशेष पुलिस टीम का गठन किया गया। नकबजनी से पहले आस-पास किराये का कमरा लेते डीसीपी ईस्ट संजीव नैन ने बताया कि आरोपी मोबाइल दुकानों में नकबजनी करने से पहले उस क्षेत्र में अपने जान-पहचान वालों के पास अस्थायी रूप से किराए का कमरा लेते थे। इसके बाद दिन और रात में इलाके की रेकी, आने-जाने के रास्तों की पहचान करते थे। वारदात के समय आरोपी चेहरे पर मफलर बांधकर, नीचे की ओर देखते हुए चलते थे ताकि सीसीटीवी कैमरों में पहचान न हो सके। चोरी के बाद संकरे रास्तों से निकलकर मुख्य सड़क पर पहुंच जाते थे जिससे पुलिस गश्त से बच सकें। 1500 KM पीछा कर चारों आरोपियों को गिरफ्तार किया संजीव नैन ने बताया कि टीम द्वारा अज्ञात आरोपियों की पहचान के लिए क्षेत्र में लगे सीसीटीवी कैमरों का गहन अवलोकन, आसूचना संकलन तथा तकनीकी अनुसंधान किया गया। इसके आधार पर आरोपियों की पहचान कर राजस्थान, उत्तर प्रदेश और हरियाणा के विभिन्न स्थानों पर अलग-अलग टीमों द्वारा दबिश दी गई। लगातार प्रयासों के बाद पुलिस ने 1500 KM पीछा कर चारों आरोपियों को डिटेन कर गिरफ्तार किया गया। आरोपियों के कब्जे से चोरी किए गए करीब 10 लाख रुपए मूल्य के मोबाइल फोन व अन्य सामान बरामद किए गए हैं। गिरफ्तार आरोपी मामले में पुलिस ने अभिषेक (24 साल) पुत्र स्व. अमीर चन्द, निवासी – गांव नोगमा केन्ट, थाना फतेहगढ़, जिला फर्रुखाबाद (यूपी) हाल – किरायेदार, ऐंचारा बिल्डिंग के पीछे, गणेश मोहल्ला, सांगानेर, रवि कुमार (30 साल) पुत्र स्व. अनार सिंह, निवासी – गांव आलीपुर खेड़ा, थाना भोगांव, जिला मैनपुरी (यूपी) हाल – किरायेदार, कुलदीप का मकान, गली नं. 2, शंकर की ढाणी, बासगांव,आईएमटी मानेसर, थाना मानेसर, जिला गुरुग्राम (हरियाणा), गुड्डन उर्फ अमित (24 साल) पुत्र स्व. गंगाचरण, निवासी – गांव नोगमा केन्ट, थाना फतेहगढ़, जिला फर्रुखाबाद (यूपी) हाल – रवि का मकान, बस स्टैंड के पास, कपूरावाला, थाना मुहाना और अंशु (23 साल) पुत्र बृजमोहन शर्मा, निवासी – गांव नोगमा केन्ट, थाना फतेहगढ़, जिला फर्रुखाबाद (यूपी) हाल – रवि का मकान, बस स्टैंड के पास, कपूरावाला, थाना मुहाना को गिरफ्तार किया। पुलिस द्वारा आरोपियों से अन्य चोरी की वारदातों के संबंध में गहन पूछताछ जारी है। यह भी पढ़े: जयपुर के सांगानेर इलाके में मोबाइल शोरूम में चोरी:आईफोन समेत 60 से ज्यादा फोन ले गए चोर

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *