बाबर-रिजवान और शाहीन के साथ करीब 100 करोड़ की ठगी:पॉन्जी स्कीम का शिकार हुए खिलाड़ी, पूर्व पाकिस्तानी कप्तान पैसा लेकर भागा

पाकिस्तानी बैटर बाबर आजम, मोहम्मद रिजवान और तेज गेंदबाज शाहीन शाह अफरीदी के साथ करीब 100 करोड़ रुपए की ठगी का मामला सामने आया है। जोकि पॉन्जी स्कीम से जुड़ा हुआ है। रिपोर्ट में बताया जा रहा है कि पाकिस्तानी टीम का एक पूर्व टेस्ट कप्तान उनके पैसे लेकर विदेश भाग गया है। दरअसल, बाबर, रिजवान और शाहीन ने एक पूर्व क्रिकेटर के कहने पर निवेश किया था। शुरुआत में उन्हें रिटर्न भी मिला, लेकिन अब अचानक उन्हें पैसा मिलना बंद हो गया। पीड़ित क्रिकेटर्स ने जब उससे संपर्क किया, तो उन्हें कह दिया गया कि अब पैसा वापस नहीं मिलेगा। इसके बाद उसने फोन और मैसेज का जवाब देना बंद कर दिया। देश छोड़कर चला गया। बताया जा रहा है कि इन खिलाड़ियों ने सिर्फ अपना नहीं, बल्कि रिश्तेदारों और करीबी सहयोगियों का भी पैसा निवेश किया था. बताया जा रहा है कि ये रकम 100 करोड़ पाकिस्तानी रुपए तक है। (हम इस खबर को अपडेट कर रहे हैं।)

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *