डिप्टी सीएम प्रेमचंद बैरवा गुरुवार को कोटा दौरे पर रहे। इस दौरान उन्होंने मीडिया से बात करते हुए पूर्व सीएम अशोक गहलोत के बयान पर पलटवार किया। ओएमआर शीट को लेकर सीएम अशोक गहलोत के दिए बयान पर उन्होंने कहा कि अभी इसकी जांच की जा रही है। बीजेपी सरकार में दो साल में किसी तरह का कोई पेपर लीक नहीं हुआ है। ओएमआर शीट का जो बयान आ रहा है, अभी उसकी भी जांच की जा रही है। मामले में यह अभी स्पष्ट नहीं है कि यह हेराफेरी बोर्ड की किस परीक्षा में हुई। बीजेपी सरकार ने पिछली सरकार के मामलों की जांच करवाई है और गड़बड़ी करने वालों को जेल में डालने का काम किया है। इसमें भी जो दोषी होगा उस पर कार्यवाही होगी। वहीं डिस्टर्ब्ड एरिया बिल को लेकर उन्होंने कहा कि इस बिल का उद्देश्य पलायन रोकना और लोगों की संपत्ति की सुरक्षा करना है। कई बार कोई इलाका संवेदनशील बन जाता है और वहां के लोगों को मकान-जमीन बेचकर पलायन करना पड़ता है। उन्हें सुरक्षा प्रदान करने के लिए ही यह बिल लाया गया है। इसमें दंगे जैसी कोई बात नहीं है और जो भी इसे लेकर गलत बयानबाजी कर रहे है, वह गलत है।


