जयपुर की मॉडल्स को मिले एक लाख रुपए के इनाम:हिना नामवानी को मिस इंडिया ग्लैम रूबी-2026 और रिंकू चौधरी को मिला मिस इंडिया ग्लैम पर्ल-2026 का खिताब

नेशनल ब्यूटी पेजेंट ऑर्गेनाइजेशन इंडिया ग्लैम ने वार्षिक फिनाले के दौरान उत्कृष्ट कार्य और बेहतरीन परफॉर्मेंस के लिए दो मॉडल्स हिना नामवानी और रिंकू चौधरी को विशेष अवॉर्ड से सम्मानित किया। इस अवसर पर हिना नामवानी को मिस इंडिया ग्लैम रूबी-2026 और रिंकू चौधरी को मिस इंडिया ग्लैम पर्ल-2026 के खिताब दिए गए। साथ ही दोनों मॉडल्स को पुरस्कार में एक-एक लाख रुपए दिए गए। हिना नामवानी और रिंकू चौधरी ने इसका श्रेय अपने मेंटर और इंडिया ग्लैम के डायरेक्टर पवन टांक को दिया। उन्होंने कहा- पवन टांक के विश्वास, मार्गदर्शन और दूरदर्शी नेतृत्व ने उनकी मॉडलिंग यात्रा को सही दिशा दी और उन्हें आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। इंडिया ग्लैम की ओर से सम्मान पिछले वर्ष की प्रतिभागी मॉडल्स के बीच उनके कार्य, समर्पण और निरंतर उत्कृष्ट प्रदर्शन के आधार पर दिया गया। संगठन का उद्देश्य मॉडल्स को कर्मठता, अनुशासन और अपने काम के प्रति निष्ठा के लिए प्रेरित करना है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *