छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिला में शादीशुदा महिला के साथ उसके परिचित युवक ने दुष्कर्म किया। पति और सास के घर पर नहीं रहने से युवक ने घटना को अंजाम दिया। घटना के बाद पीड़िता की रिपोर्ट पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। मामला कोतरा रोड थाना क्षेत्र का है। मिली जानकारी के मुताबिक कोतरा रोड थाना क्षेत्र में रहने वाली 25 वर्षीय शादीशुदा महिला ने मंगलवार को रिपोर्ट दर्ज कराते हुए बताया कि 24 दिसबंर को उसका पति काम पर गया हुआ था। घर में उसकी सास भी कहीं बाहर घूमने के लिए गई थी। तभी उसका परिचित चंद्रिका प्रसाद सारथी 33 साल उसके घर पर आया। घर में किसी को नहीं देख उसने मौके का फायदा उठाते हुए जबरन महिला के साथ अनाचार किया। इसके बाद युवक ने उसे किसी को कुछ बताने पर जान से मारने की धमकी दी। इसके बाद 30 दिसबंर को फिर से वह महिला के पास आया और उसे मोटर सायकिल से बिलासपुर ले गया। जहां इधर-उधर घुमाते हुए इस बीच उसके साथ चंद्रिका प्रसाद ने जबरन शारीरिक संबंध बनाया और बाद में उसे घर पर छोड़कर फरार हो गया। पीड़िता के घर आने पर उसके परिजनों ने उससे पूछताछ की, तो उसने मामले की जानकारी अपने परिजनों को दी। इसके बाद पारिवारिक सलाह के बाद पीड़िता ने युवक के खिलाफ थाना में रिपोर्ट दर्ज कराई।
आरोपी के घर पुलिस ने दी दबिश
जहां पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 64 (2) (ड) एवं 351 (2) BNS के तहत अपराध दर्ज कर मामले को विवेचना में लिया। पुलिस की टीम आरोपी के घर में दबिश दी और चंद्रिका प्रसाद को हिरासत में लेकर पूछताछ किया। तब उसने अपना जुर्म काबुल किया। जिसके बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर आज जेल भेज दिया है।


