रामलला प्राण प्रतिष्ठा वर्षगांठ…धमतरी में शोभायात्रा निकाली गई:सुंदरकांड और महाआरती का आयोजन हुआ, महाप्रसादी वितरण के साथ हुआ समापन

धमतरी में अयोध्या में हुए रामलला प्राण प्रतिष्ठा की पहली वर्षगांठ मनाई गई। इस अवसर पर सोनकर समाज की ओर से शहर में भव्य शोभायात्रा निकाली गई, जिसका समापन समाज भवन में हुआ। शोभायात्रा के दौरान घड़ी चौक पर प्रभु श्री राम की महाआरती की गई। वर्षगांठ के उपलक्ष्य में समाज भवन में सुंदरकांड और महाआरती का आयोजन हुआ। इसके बाद शोभायात्रा समाज भवन से शुरू होकर शहर के प्रमुख मार्गों जैसे रामबाग, गणेश चौक, सदर बाजार, गोल बाजार और मठ मंदिर चौक से होते हुए घड़ी चौक पहुंची। घड़ी चौक पर प्रभु श्री राम की महाआरती की गई। शोभायात्रा में समाज के सदस्य बाजे-गाजे के साथ शामिल हुए। महिलाएं एक ही वेशभूषा में सिर पर कलश लेकर चल रही थीं, जबकि एक रथ पर प्रभु श्री राम दरबार का छायाचित्र सजाया गया था। शोभायात्रा का समापन समाज भवन में हुआ, जहां महाप्रसादी का वितरण किया गया। राम भक्ति और सामाजिक एकता का संदेश सोनकर समाज की अनीता सोनकर और सरिता सोनकर ने बताया कि प्रभु श्री राम उनके आराध्य देव हैं। उन्होंने जानकारी दी कि सोनकर समाज पिछले तीन वर्षों से ऐसे भव्य आयोजन करता आ रहा है। अयोध्या में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के दिन से ही समाज द्वारा लगातार शोभायात्राएं निकाली जा रही हैं और विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। उन्होंने समाज की एकता और अखंडता बनाए रखने पर भी जोर दिया। भगवान श्री राम सोनकर समाज के आराध्य समाज के अध्यक्ष संतोष सोनकर, अखिलेश सोनकर और धनीराम सोनकर ने बताया कि भगवान राम सोनकर समाज के आराध्य देव हैं और समाज के लोगों की उनमें गहरी आस्था है। उन्होंने यह भी बताया कि इस विशेष दिन पर सोनकर समाज की ओर से अपनी व्यवसायिक दुकानें बंद रखी जाती हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *