फाजिल्का जिले में अपनी मांगों को लेकर वाटर सप्लाई और सेनिटेशन सोशल इम्प्लाइज यूनियन द्वारा विभाग के फील्ड वर्क को 3 दिन के लिए बंद कर दिया गया है । बता दे कि अपनी मांगों को लेकर कर्मचारी संघर्ष के रास्ते पर हैं । इतना ही नहीं उन्होंने बताया कि न सिर्फ तीन दिन के लिए कामकाज ठप है । बल्कि 27 जनवरी को सभी कर्मचारी मोहाली पहुंच रहे हैं । जहां पर विभाग के मुख्य दफ्तर के बाहर अपने बच्चों और परिवारों सहित अनियमित समय के लिए धरना प्रदर्शन किया जाएगा ।वाटर सप्लाई और सेनिटेशन सोशल इम्प्लाइज यूनियन के पंजाब सचिव अमनदीप कंबोज ने बताया कि मानयोग डिप्टी डायरेक्टर द्वारा समूह सोशल स्टाफ कर्मचारियों की वार्षिक प्रोग्रेस लेने के लिए एक नया प्रोग्रेस परफॉर्मा जारी किया गया है । नया प्रोग्रेस परफॉर्मा का विरोध जोकि BRC, IEC और CDS कर्मचारियों की ड्यूटी से बिल्कुल अलग है । इस परफॉर्म में टेक्निकल, फाइनेंस और अन्य विभागों से संबंधित कार्य सीधे तौर पर दर्ज किए गए है । जोकि विभागीय नियमों के अनुसार ये कार्य BRC, CDS और IEC कर्मचारियों के अधीन नहीं आते । रद्द करने की मांग इसलिए उनके द्वारा सोशल स्टाफ की ड्यूटी के विपरीत जारी किया गया ये परफॉर्मा रद्द करने, BRC, CDS और IEC कर्मचारियों की प्रोग्रेस का मूल्यांकन सिर्फ उनकी पोस्ट अनुसार कार्य के आधार पर किया जाए । कई मांगों को लेकर हो रहा प्रदर्शन उन्होंने बताया कि अप्रैल 2023 से ट्रैवलिंग अलाउंस सहित सारा बकाया जारी करने, टी ए की अदायगी के बिना किसी भी किस्म की फील्ड ड्यूटी लगाने पर रोक और कर्मचारियों को तरक्की देने जैसी मांगों को लेकर वह संघर्ष कर रहे है । तीन दिन के लिए फील्ड वर्क बंद जिसके लिए तीन दिन के लिए उन्होंने अपना फील्ड वर्क बंद कर दिया है । 21,22 और 23 जनवरी तीन दिन के लिए विभाग के कर्मचारियों द्वारा अपना कामकाज बंद कर दिया गया है । उन्होंने बताया कि इसके अलावा 27 जनवरी को उन्होंने अपने बच्चों और परिवारों सहित विभाग के मुख्य दफ्तर मोहाली के समक्ष धरना प्रदर्शन करने की चेतावनी दी है ।


