खैरथल-तिजारा में 1668 निशक्तजन पेंशनर्स का सत्यापन लंबित:31 जनवरी तक वार्षिक भौतिक सत्यापन अनिवार्य, नहीं करवाने पर रुक जाएगी पेंशन

खैरथल-तिजारा जिले में निशक्तजन पेंशनर्स के वार्षिक भौतिक सत्यापन की प्रक्रिया जारी है। अतिरिक्त जिला कलेक्टर शिवपाल जाट ने बताया कि जिले में कुल 7208 निशक्तजन पेंशनर्स पंजीकृत हैं। इनमें से अब तक 5540 पेंशनर्स का सत्यापन पूरा हो चुका है, जबकि 1668 पेंशनर्स का सत्यापन अभी लंबित है। अतिरिक्त जिला कलेक्टर ने शेष पेंशनर्स से 31 जनवरी 2026 तक अनिवार्य रूप से वार्षिक भौतिक सत्यापन कराने की अपील की है। उन्होंने स्पष्ट किया कि निर्धारित तिथि तक सत्यापन नहीं कराने पर पेंशन भुगतान में असुविधा हो सकती है। यह सत्यापन पेंशन की निरंतरता बनाए रखने के लिए आवश्यक है। संबंधित पेंशनर्स को अपने नजदीकी ई-मित्र केंद्र पर आवश्यक दस्तावेजों के साथ उपस्थित होकर समय रहते सत्यापन प्रक्रिया पूरी करानी होगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *