जैन दर्शन में MA पास शीतल की दीक्षा फरवरी में:आज उदयपुर में समाज ने किया अभिनंदन, साध्वी संयमलता प्रदान करेंगे दीक्षा

उदयपुर के गोगुंदा क्षेत्र के कमोल गांव की शीतल जैन आगामी फरवरी महीने में जैन दीक्षा ले रही है। जैन दर्शन में एमए पास शीतल की दीक्षा को लेकर आज उदयपुर में जैन समाज ने शास्त्री सर्कल स्थित तारक गुरु जैन ग्रंथालय में अभिनंदन किया। कमोल गांव में जन्मी 36 वर्षीय शीतल जैन ने जैनोलॉजी (जैन दर्शन) में एम.ए. (M.A.) की उपाधि प्राप्त की है। अपनी शैक्षणिक योग्यता के माध्यम से जैन सिद्धांतों को गहराई से समझने के बाद उन्होंने संयम पथ पर चलने का दृढ़ निश्चय किया। आज तारक गुरु जैन ग्रंथालय परिवार द्वारा आयोजित एक विशेष समारोह में मुमुक्षु शीतल का बहुमान किया गया। यह आयोजन कैंपस में उपाध्याय पुष्कर मुनि महाराज के पावन स्मृति स्थल ‘पुष्कर गुरु पावन धाम स्मारक’ पर किया गया। वातावरण उस समय पूर्णतः धर्ममय हो गया जब उपस्थित श्रावक-श्राविकाओं ने मुमुक्षु के साथ सामूहिक रूप से नवकार मंत्र का जाप किया। जाप के पश्चात ग्रंथालय परिवार के सदस्यों ने मुमुक्षु शीतल जैन को श्रीफल भेंट किया, माला पहनाई और शाल ओढ़ाकर उनका भावभीना स्वागत किया और उनकी इस भावना का सभी ने अनुमोदना की। ग्रंथालय के महामंत्री रमेश खोखावत ने बताया कि शीतल जैन का भागवती दीक्षा महोत्सव आगामी 22 फरवरी 2026 को उनके जन्मस्थान कमोल गांव में आयोजित किया जाएगा। वे साध्वी संयमलता के सानिध्य में दीक्षा ग्रहण करेगी। इस दौरान कोषाध्यक्ष विजय सिंह छाजेड़, मंत्री निर्मल पोखरना, जयप्रकाश भंडारी, राजेंद्र लोढ़ा, लहरसिंह छाजेड, महासती श्री सोहन कुंवर महिला मंडल अध्यक्षा सुमित्रा सिंघवी, मंत्री नीता छाजेड, जैन कॉन्फ्रेंस महिला शाखा राजस्थान प्रान्त की अध्यक्ष डॉ पुष्पा जैन, तारक गुरु जैन मित्र मंडल के अध्यक्ष जितेंद्र बाबेल, नरेंद्र ?सिंघवी, अनिल सिंयाल, दर्शन सिंघवी, दिनेश हरकावत, भुरी बाई सिंघवी, अरुण सिंयाल आदि मौजूद रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *