मिड-डे-मिल खाने के बाद 12 स्टूडेंट्स की तबीयत बिगड़ी:उल्टी-पेट और सिर दर्द की शिकायत के बाद CHC में किया एडमिट;SDM ने दिए जांच के आदेश

जांजगीर-चांपा जिले के पामगढ़ स्थित स्वामी आत्मानंद स्कूल में मध्याह्न भोजन खाने के बाद 12 छात्र-छात्राओं की तबीयत बिगड़ गई। उन्हें उल्टी, पेट दर्द और सिर दर्द की शिकायत हुई, जिसके बाद सभी को उपचार के लिए पामगढ़ के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) में भर्ती कराया गया। बच्चों का उपचार जारी है और उन्हें डॉक्टरों की निगरानी में रखा गया है। घटना के बाद एसडीएम देवेंद्र चौधरी ने ब्लॉक शिक्षा अधिकारी से स्पष्टीकरण मांगा है। मध्याह्न भोजन के नमूने भी जांच के लिए भेजे गए हैं, जिनकी रिपोर्ट दो से तीन दिनों में आने की उम्मीद है। मध्याह्न भोजन के बाद 12 बच्चों की तबीयत बिगड़ी जानकारी के अनुसार, स्वामी आत्मानंद स्कूल में कुल 127 बच्चों ने मध्याह्न भोजन किया था। इनमें से 12 बच्चों की तबीयत अचानक खराब हो गई। परिजनों को सूचित कर बच्चों को सीएचसी अस्पताल पामगढ़ में भर्ती कराया गया। गुरुवार को मध्याह्न भोजन में पत्ता गोभी की सब्जी और मिक्स अचार परोसा गया था। मिक्स अचार से फूड पॉइजनिंग की आशंका आशंका जताई जा रही है कि मिक्स अचार खाने से बच्चों की तबीयत बिगड़ी होगी। फूड इंस्पेक्टर को भोजन के नमूने जांच के लिए दिए गए हैं। जांच रिपोर्ट आने के बाद ही फूड पॉइजनिंग के वास्तविक कारण का पता चल पाएगा। इस रिपोर्ट में कम से कम दो से तीन दिन का समय लगने की बात कही गई है। बच्चों की हालत स्थिर, अस्पताल में निगरानी में उपचार सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की बीएमओ रश्मि धीरही ने बताया कि कुछ बच्चों को उल्टी, पेट दर्द और सिर दर्द की शिकायत थी। सभी बच्चों का उपचार किया गया है और उनकी हालत स्थिर है। उन्हें डॉक्टरों की निगरानी में ऑब्जर्वेशन में रखा गया है। दो से तीन बच्चों के परिजन उन्हें अस्पताल से ले जा चुके हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *