विधानसभा शीतकालीन सत्र आज से..:मप्र में खाद संकट पर स्थगन प्रस्ताव ला सकती है कांग्रेस

मप्र विधानसभा का शीतकालीन सत्र सोमवार से शुरू हो रहा है। इसके चलते कांग्रेस मप्र में खाद संकट पर स्थगन प्रस्ताव ला सकती है। रविवार को नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के आवास पर कांग्रेस विधायक दल की बैठक हुई। इसमें निर्णय लिया गया कि कांग्रेस प्रदेश में चल रहे खाद संकट, बेरोजगारी, ईडी की मनमानी और बिगड़ती कानून व्यवस्था पर सरकार को सदन के अंदर और बाहर घेरेगी। इधर, भाजपा का कहना है कि कांग्रेस के पास कोई मुद्दा नहीं है। इसलिए शोर-शराबा कर रही है। विपक्ष जल जीवन मिशन के भ्रष्टाचार को भी उठाएगा। लोकायुक्त -ईओडब्ल्यू के 274 मामलों में सरकार द्वारा अभियोजन की अनुमति नहीं देने ​ के मामले में भी पार्टी सरकार से जवाब मांगेगी। शेष पेज 16 पर सुबह 11 बजे सदन की कार्रवाई शुरू होगी। पुलिस कमिश्नर हरिनारायणचारी मिश्रा ने बताया कि प्रदर्शन को देखते हुए विधानसभा और राजभवन के आसपास 25 पॉइंट्स पर 1500 से अधिक जवान तैनात किए गए हैं। सिंघार ने कहा- मप्र में किसान खाद की लाइन थे, और सीएम लंदन घूमते रहे सिंघार ने बैठक के बाद कहा- प्रदेश के किसान खाद के लिए लाइन में लगे थे, वहां सीएम डॉ. मोहन यादव लंदन घूमते रहे। विधानसभा घेराव के जरिए सरकार के एक साल का हिसाब मांगा जाएगा। सरकार एक साल में ट्रांसफर -पोस्टिंग में लगी रही। सभी विधायकों सहित जिलों से बड़ी संख्या में नेता-कार्यकर्ता प्रदर्शन में आएंगे। पटवारी ने कहा- मप्र सरकार को नींद से जगाएंगे और सही रास्ते पर लाएंगे
पीसीसी अध्यक्ष जीतू पटवारी ने कहा कि मोहन भैया इवेंट करके स्थापित होना चाहते हैं। विपक्ष का दायित्व है कि सरकार को सही रास्ते पर लाएं। कांग्रेस कार्यकर्ता-किसान विधानसभा घेराव के लिए सोमवार को जवाहर चौक पर जुटें और मप्र की गूंगी-बहरी सरकार को जगाएं। वीडी बोले- कांग्रेस के नाकारा नेतृत्व का लोकहित के मुद्दों पर फोकस नहीं है
प्रदेश भाजपा अध्यक्ष वीडी शर्मा ने कहा- कांग्रेस जिस तरह से घेराव-प्रदर्शन की तैयारी कर रही है, वह उसके नाकारा नेतृत्व को छुपाने की नाकाम कोशिश है। लोकहित के मुद्दों पर चर्चा करने की बजाय कांग्रेस केवल शोर शराबा कर रही है। इधर, संसद में…यादव ने भास्कर की खबर दिखाई, कहा- मप्र में ईडी कर रही गुंडागर्दी पूर्णिया से निर्दलीय सांसद पप्पू यादव ने शनिवार को सदन में दैनिक भास्कर की खबर दिखाते हुए कहा कि ईडी कार्रवाई के नाम पर गुंडागर्दी कर रही है। इससे परेशान आष्टा में पति-पत्नी ने खुदकुशी कर ली।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *