युवाओं के कंधे पर राष्ट्र व बेहतर समाज निर्माण की जिम्मेवारी : मिथिलेश ठाकुर

गढ़वा | झारखंड सरकार के पूर्व मंत्री सह झामुमो के केंद्रीय महासचिव मिथिलेश कुमार ठाकुर ने कहा कि राष्ट्र और बेहतर समाज के निर्माण की सबसे बड़ी जिम्मेवारी युवाओं के कंधों पर होती है। युवा यदि संगठित होकर सकारात्मक दिशा में कार्य करें तो समाज और संगठन दोनों को मजबूती मिलती है। वे गुरुवार को गढ़वा स्थित अपने आवास पर आयोजित झामुमो युवा मोर्चा जिला कमेटी के विस्तार और सम्मान समारोह को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि युवा मोर्चा के सभी पदाधिकारी ऊर्जावान हैं और संगठन के प्रति समर्पित भाव से कार्य करेंगे। उन्होंने सभी पदाधिकारियों से अपने दायित्वों का ईमानदारी पूर्वक निर्वहन करने का आह्वान किया। मौके पर पार्टी के केंद्रीय समिति के पदाधिकारियों, जिला कमेटी के पदाधिकारियों और वरिष्ठ नेताओं की बैठक आयोजित की गई। जिसमें संगठन को और अधिक मजबूत करने पर विचार-विमर्श किया गया। बैठक के बाद सर्वसम्मति से झामुमो युवा मोर्चा जिला कमेटी का विस्तार किया गया और नव मनोनीत पदाधिकारियों की घोषणा की गई। इसके बाद सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें पूर्व मंत्री मिथिलेश ठाकुर ने सभी नए पदाधिकारियों को माला पहनाकर एवं शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया। नई कमिटी में श्रवण सिंह खरवार को जिला अध्यक्ष, अतहर अली को सचिव बनाया गया। वहीं हरिओम यादव, राजन उरांव, बैद्यनाथ राम (बैजू), नीरज कुमार तिवारी, राजकुमार यादव, श्याम सुंदर राम एवं अब्दुल रसीद को उपाध्यक्ष बनाया गया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *