कोंडागांव| छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल द्वारा 01 फरवरी को छत्तीसगढ़ शिक्षक पात्रता परीक्षा का आयोजन दो पाली में किया जाएगा, जिसमें प्रथम पाली सुबह 9.30 से 12.15 बजे तक तथा द्वितीय पाली दोपहर 3 से शाम 5.45 बजे तक निर्धारित है। प्रथम पाली में (प्राथमिक कक्षाओं में अध्यापन के लिए) लगभग 01 लाख 19 हजार तथा द्वितीय पाली में लगभग 02 लाख 05 हजार अभ्यर्थी शामिल हो रहे हैं। जिले में परीक्षा के नोडल अधिकारी एवं डिप्टी कलेक्टर रश्मि पोया ने बताया कि जिले से प्रथम पाली में 2840 और द्वितीय पाली में 4108 अभ्यर्थी सम्मिलित होंगे। परीक्षा के आयोजन के लिए जिले में प्रथम पाली के लिए 10 परीक्षा केन्द्र एवं द्वितीय पाली के लिए 16 परीक्षा केन्द्र बनाए गए हैं।


