मवि सिक्की खुर्द में विद्यालय प्रबंधन समिति का पुनर्गठन, ग्रामसभा में चयन

भास्कर न्यूज | पाटन पाटन प्रखंड अंतर्गत राजकीय मध्य विद्यालय सिक्की खुर्द में बुधवार को विद्यालय प्रबंधन समिति का पुनर्गठन ग्रामसभा के माध्यम से शांतिपूर्ण ढंग से किया गया। इस प्रक्रिया में पर्यवेक्षक के रूप में सीआरपी विनोद यादव उपस्थित रहे। ग्रामसभा के दौरान विधि-व्यवस्था एवं सुरक्षा व्यवस्था को देखते हुए पाटन थाना के एसआई जितेन्द्र यादव पुलिस बल के साथ मौके पर मौजूद रहे। ग्रामसभा का संचालन विद्यालय के प्रधानाध्यापक रामस्वरूप राम के द्वारा किया गया। इस अवसर पर सीआरपी विनोद यादव ने उपस्थित ग्रामीणों को संबोधित करते हुए समिति गठन की प्रक्रिया एवं नियमों की जानकारी दी। उन्होंने कहा िक विद्यालय प्रबंधन समिति का गठन पूरी तरह पारदर्शी और नियमसम्मत तरीके से किया गया है। समिति का उद्देश्य विद्यालय की शैक्षणिक गुणवत्ता, बच्चों की सुरक्षा एवं विकास कार्यों को मजबूती देना है। जनभागीदारी से ही सरकारी विद्यालयों को बेहतर बनाया जा सकता है। ग्रामसभा के तहत वीरेंद्र सिंह को अध्यक्ष, संगीता देवी को उपाध्यक्ष एवं प्रमीला देवी को संयोजिका चुना गया। मौके पर बड़ी संख्या में ग्रामीणों के साथ मुखिया प्रतिनिधि जितेन्द्र सिंह, शिक्षक पियूष रंजन मौजूद थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *