जेएससीए इंटर डिस्ट्रिक्ट अंदर-16 क्रिकेट: जमशेदपुर ने गुमला की टीम को 6 विकेट से रौंदा

सिसई | प्रखंड के लरंगो महादेव टोंगरी में शिव मंदिर निर्माण को लेकर गुरुवार को भूमि पूजन किया गया। इससे से पूर्व भव्य कलश यात्रा निकाली गई। कलश यात्रा लरंगो कोयल नदी से महादेव टोंगरी तक निकली गई, जिसमें करीब तीन सौ पचास महिला व बालिका शामिल हुई। जिन्हें विधिवत पूजा अर्चना कर जल भरवाई गई। महादेव टोंगरी में कलश स्थापना कर पंडित कृष्ण चैतन्य ब्रह्मचारी जी ने भूमि पूजन कराया।कार्यक्रम में लोगो के बीच भंडारे का प्रसाद वितरण किया गया। गुमला | झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में गुमला जिला क्रिकेट संघ द्वारा आयोजित इंटर डिस्ट्रिक्ट अंडर-16 क्रिकेट टूर्नामेंट में गुरुवार को जमशेदपुर का दबदबा देखने को मिला। स्थानीय मैदान पर खेले गए इस रोमांचक मुकाबले में जमशेदपुर ने शानदार खेल दिखाते हुए मेजबान गुमला को 6 विकेट से करारी शिकस्त दी। जमशेदपुर की इस जीत के हीरो कुमार सिद्धांत रहे, जिन्होंने अपनी धारदार गेंदबाजी से विपक्षी टीम की कमर तोड़ दी। प्रतियोगिता के अगले चरण में शुक्रवार को जमशेदपुर और सिमडेगा की टीमें आमने-सामने होंगी। खेल विशेषज्ञों की मानें तो फॉर्म में चल रही जमशेदपुर की टीम को सिमडेगा से कड़ी टक्कर मिल सकती है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *