भास्कर न्यूज | कांटाबांजी कांटाबांजी श्याम मंदिर परिसर में स्थापित बाबा खाटू श्याम, दुर्गा जी, लक्ष्मीनारायणजी, शिव परिवार, हनुमानजी, देवसर माता, जीण माता, शाकंभरी भवानी, बेरी वाली माता और सालासर बालाजी आदि देवताओं की 19वें प्राण प्रतिष्ठा दिवस पाटोत्सव के उपलक्ष्य में बसंत पंचमी पर आज 23 जनवरी को धूमधाम से मनाया जाएगा। इस अवसर मेरठ से पधारे आचार्य अनिल जानी के सानिध्य में भव्य भजन समारोह आयोजन होगा। मंदिर प्रांगण में बाबा का विशेष श्रंगार, भजन संध्या, भंडारा, भव्य दरबार का आयोजन ट्रस्ट के द्वारा किया जाएगा। जयपुर से पधारे मशहूर भजन गायक अभिषेक नामा अपने मीठे मीठे भजनों से बाबा श्याम को रिझाएंगे। स्थानीय कलाकार केशव कौशिक भी इस अवसर पर अपनी प्रस्तुति देंगे।


