महासमुंद| शासकीय प्राथमिक शाला साराडीह में गुरूवार को शिक्षक पालक और शाला प्रबंधन व विकास समिति का बैठक आयोजित किया गया। इसमें प्रधान पाठक मंजू चंद्राकर ने बच्चों के अर्द्धवार्षिक परीक्षा के बारे में और वार्षिकोत्सव व अनियमित बच्चों को स्कूल लाने के लिए चर्चा किया गया। इस मौके पर अध्यक्ष सीमा साहू, उपाध्यक्ष रितु साहू, उर्मिला साहू, रेखा साहू, लेख राम चतुर्वेदी सहित अन्य मौजूद थे।


