सेक्रेड हार्ट कॉन्वेंट स्कूल के बाहर स्पेशल नाका, 24 चालान काटे, 2 वाहन जब्त

लुधियाना| लुधियाना पुलिस ने शहर में शिक्षण संस्थानों के पास छात्राओं और सार्वजनिक स्थानों पर महिलाओं की सुरक्षा के मद्देनजर विशेष चैकिंग अभियान चलाया। एडीसीपी ट्रैफिक गुरप्रीत कौर पुरेवाल की टीम ने सराभा नगर स्थित सेक्रेड हार्ट कॉन्वेंट स्कूल के बाहर विशेष नाकाबंदी की। कार्रवाई का मुख्य उद्देश्य स्कूल के बाहर मनचलों से बढ़ती अव्यवस्था, ट्रैफिक नियमों की अनदेखी और असामाजिक गतिविधियों पर रोक लगाना था। पुलिस की ओर से की गई चेकिंग के दौरान कुल 24 चालान काटे गए, जबकि नियमों का गंभीर उल्लंघन करने पर 2 वाहनों को जब्त भी किया गया। स्कूल के बाहर गलत तरीके से खड़े वाहनों, बिना कारण घूम रहे लोगों और ट्रैफिक नियम तोड़ने वालों पर तुरंत कार्रवाई की गई। पुलिस ने स्कूल के आसपास संदिग्ध लोगों और बेवजह घूम रहे युवकों को सख्त चेतावनी दी। इसके अलावा तेज आवाज वाले मॉडिफाइड साइलेंसर वाली मोटरसाइकिलों की भी जांच की गई।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *