चांदी के विग्रह में दर्शन देंगे आदिदेव

लुधियाना| धर्मनगरी लुधियाना में महाशिवरात्रि के उपलक्ष्य में हर-हर महादेव शिवरात्रि महोत्सव कमेटी द्वारा आगामी 8 फरवरी को एक अलौकिक रथयात्रा का आयोजन किया जा रहा है। संत समाज के सानिध्य में निकलने वाली इस दिव्य यात्रा का मुख्य आकर्षण भगवान शिव का भव्य चांदी का स्वरूप होगा। यात्रा की तैयारियों को लेकर कमेटी के चेयरमैन जीवन गुप्ता और प्रधान अश्वनी बहल की देखरेख में जनसंपर्क अभियान तेज कर दिया गया है। इसी कड़ी में समाजसेवी मुकेश साहनी को निमंत्रण पत्र सौंपा गया। इस दौरान साहनी ने कहा कि जो श्रद्धालु श्रद्धाभाव से भोलेनाथ के रथ को खींचेंगे, महादेव स्वयं उनके जीवन की बागडोर संभालेंगे। इस अवसर पर दविंदर बहल गोगा और कमल सागर सहित अनेक गणमान्य सदस्य उपस्थित रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *