कांकेर| शहर से सटे ग्राम पंडरीपानी में दो दिवसीय वार्षिक मेला का आयोजन 24 जनवरी को किया जाएगा। मेला में पंडरीपानी के साथ अन्य गांव के देवी-देवता बाजा गाजा के साथ पहुंचते हैं। 24 जनवरी की रात को सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति होगी। इसमें ग्राम सराधु नवागांव के मोर मया के छांव लोक कला मंच सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति देंगे। यह जानकारी उपसरपंच रमधर यादव व ललित चक्रधारी ने दी है।


