कांकेर| शहर के अन्नपूर्णापारा वार्ड के गायत्री मंदिर में बसंत पंचमी पर 23 जनवरी को सुबह से शाम तक विविध धार्मिक कार्यक्रम होंगे। इस मौके पर सुबह 6 से 8 बजे तक गायत्री महामंत्र का जाप होगा। इसके बाद सुबह 9 बजे से 12 बजे तक गुरू, गायत्री, सरस्वती पूजा एवं गायत्री महायज्ञ होगा। दोपहर 12 से डेढ़ बजे तक तक जन्म शताब्दी पर उद्बोधन होगा। 3.30 से 5 बजे तक राष्ट्र जागरण होगा।


