24 व 25 को होगी इंडियन स्कीमर की गणना

धौलपुर| जिला पक्षी इंडियन स्कीमर की गणना 24 और 25 जनवरी को होगी। चंबल नदी क्षेत्र सहित देश की प्रमुख नदियों और जलाशयों में स्कीमर की गिनती की जाएगी। बीएनएचएस की परवीन शेख ने बताया कि इंडियन स्कीमर की गणना कर ई बर्ड पर डाटा अपलोड करेंगे। शेख ने बताया कि इंडियन स्कीमर चंबल सहित बांग्लादेश, सोन, गंगा, यमुना नदी सहित जामनगर, आंध्रप्रदेश व तेलंगाना में इंडियन स्कीमर मिलती है। वहां के वालंटियर ऑनलाइन इस गणना में भाग लेंगे। यह छठवां समन्वित इंडियन स्कीमर काउंट है, जिसमें पक्षी विशेषज्ञों, शोधकर्ताओं, वनकर्मियों और बर्ड वॉचर्स की भागीदारी रहेगी। इसका उद्देश्य इंडियन स्कीमर की वर्तमान स्थिति, वितरण क्षेत्र और आबादी के ट्रेंड को समझना है। उल्लेखनीय है कि चंबल नदी इंडियन स्कीमर के लिए देश के प्रमुख प्रजनन स्थलों में से एक मानी जाती है। हर साल सर्दियों के मौसम में यहां बड़ी संख्या में स्कीमर देखे जाते हैं। धौलपुर, मुरैना और आसपास के क्षेत्रों में होने वाला काउंट इस पक्षी के संरक्षण की दृष्टि से बेहद अहम माना जा रहा है। चंबल नदी में दुनियां की 80 फीसदी इंडियन स्कीमर पाई जाती हैं। आईयूसीएन की रेड लिस्ट में संकटग्रस्त श्रेणी में शामिल है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *